सीएम हेमंत नहीं पहुंचे ईडी दफ्तर, अब क्या छठी बार भी ईडी भेजेगी समन!

    सीएम हेमंत नहीं पहुंचे ईडी दफ्तर, अब क्या छठी बार भी ईडी भेजेगी समन!

    रांची(RANCHI): झारखंड में जमीन घोटाला मामले में ईडी  यानी प्रवर्तन निदेशालय और मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन आमने सामने है. लगातार पांच समन को सीएम  हेमंत ने दरकिनार करते हुए ईडी दफ्तर पहुंचने से परहेज किया है. सीएम अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पलामू चले गए. अब सवाल लोगों के मन मे उठने लगा कि आखिर ED अब आगे क्या करने वाली है. क्या अब ईडी दोबारा समन भेज कर सीएम को ईडी दफ्तर बुलाएगी या फिर कोर्ट के फैसले का इंतजार करेगी.

    यहां बता दें कि सीएम  हेमंत सोरेन को पहली बार ईडी ने 14 अगस्त को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था. उसके बाद से लगातार ईडी ने सीएम को पांच बार समन भेज कर अपने कार्यालय बुलाया. लेकिन सभी समन को सीएम ने दरकिनार कर दिया. वहीं इस बीच सीएम  चौथे समन पर झारखंड हाई कोर्ट का रुख कर लिया है. हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है. ऐसे में सीएम  हेमंत भी कोर्ट पर टकटकी लगा कर बैठे है. कोर्ट में सुनवाई के बाद ही वह ईडी दफ्तर जाएंगे या नहीं इसपर निर्णय ले सकते है.

    ED फिर कर सकती है समन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी अब छठा समन भेजने की तैयारी में है. क्योंकि इससे पहले भी जब मामला सुप्रीम कोर्ट में था तब भी ईडी के द्वारा समन भेजा था. इससे कयास लगाया जा रहा है कि कोर्ट के फैसले का इंतजार ईडी नहीं करेगी. वह फिलहाल एक और समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाएगी.

    बता दें कि ईडी  को शक है कि झारखंड में बड़ा जमीन का घोटाला हुआ है. इसकी जांच जब शुरू हुई तो कई नौकरशाह, रसूखदार और जमीन दलाल को जेल भेज चुकी है. लेकिन उस जांच में निकले कई सवालों का जवाब सीएम  के पास हो सकता है. इसी जवाब को तलाशने के लिए ईडी लगातार सीएम  हेमंत सोरेन को समन भेज कर ईडी दफ्तर बुलाने पर अड़ी है.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news