कांके में घाट पर दो गुटों में झड़प, पुलिस ने मामला कराया शांत


रांची(RANCHI): छठ महापर्व को लेकर घाट पर लगाये गए स्टॉल को लेकर विवाद हो गया. कांके के सुकुरहुट्टू घाट पर ग्राम विकास दल स्टॉल लगा कर छठ व्रतियों की सेवा में लगे थे. तभी आठ से दस की संख्या में कुछ उपद्रवियों ने स्टॉल में लगे बैनर को फाड़ दिया. वहीं स्टॉल पर मौजूद लोगों के साथ धक्का मुक्की भी हुई. घटना के बाद समिति के लोगों ने इसकी शिकायत कांके पुलिस को की. शिकायत मिलते ही कांके पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं समिति के लोगों ने वरीय पुलिस अधिकारियों से भी फोन पर बात की है. अधिकारियों ने समिति को दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
4+