धनबाद के बहुचर्चित चारु मौत मामले की CID ने शुरू की जांच, पिता ने सीबीआई जांच के लिए HC की याचिका में जानिए क्या कहा 

    धनबाद के बहुचर्चित चारु मौत मामले की CID ने शुरू की जांच, पिता ने सीबीआई जांच के लिए HC की याचिका में जानिए क्या कहा 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बहुचर्चित सांगवी ठाकुर उर्फ चारू की मौत हत्या, आत्महत्या या हादसा है. यह मामला अभी भी सवाल  बना हुआ है. इस बीच इस घटना की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

    क्या है मामला 

    धनबाद सीआईडी इंस्पेक्टर विनोद गुप्ता को  इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर बनाया गया है. धनबाद धैया के त्रिनिटी गार्डन  की सातवीं मंजिल से गिरकर 15 फरवरी को कार्मेल स्कूल की छात्रा चारु की मौत हो गई थी. वह छठी क्लास में पढ़ रही थी. धनबाद पुलिस चारु की मौत की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही. घटना हत्या है, आत्महत्या या हादसा इस निष्कर्ष पर धनबाद पुलिस नहीं पहुंच सकी. उसके बाद पुलिस ने ही सीआईडी जांच की अनुशंसा की थी. चारु के पिता ने इस संबंध में ताइक्वांडो शिक्षक विशाल पंडित, अपार्टमेंट के दो किशोर के अलावा हीरापुर के एक किशोर के खिलाफ  हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन वह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची. पुलिस के तर्क से घरवाले संतुष्ट नहीं थे. कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी मौत की वजह सामने नहीं आ सकी. घरवाले इस घटना को हत्या बता रहे हैं .

    इन खास बिंदुओं पर जांच करेगी सीआईडी

    जानकारी के अनुसार सीआईडी को कुछ खास बिंदुओं पर जांच करने को कहा गया है. जिनमें 13 फरवरी को त्रिनिटी गार्डन कैंपस में चारु से उलझ रहे अनजान लड़के कौन थे, घटना के समय कमल कटेसरिया स्कूल के बुलेट कैमरे के फुटेज में क्या है, चारु जहां गिरी वहां से 30-40 फीट दूर उसका जूता कैसे मिला, 35 दिन बीतने के बाद चारु की कान बाली मिली, घटना के पहले एक आरोपी रात में उसके घर क्यों आया था. इन सब बिंदुओं पर सीआईडी को जांच करनी है.

    चारु के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की

    इधर, पता चला है कि चारु के पिता चंदन ठाकुर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की है. याचिका में सवाल उठाया गया है कि सत्र न्यायालय से आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी पुलिस ने क्यों नहीं कार्रवाई की. आरोपी आराम से घूम रहे हैं. इस याचिका पर 4 अगस्त को सुनवाई की तिथि तय हुई है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news