10 को हैदरनगर में चिराग व 11 नवंबर को हुसैनाबाद में गरजेंगे योगी आदित्यनाथ, कमलेश सिंह के पक्ष में करेंगे वोट की अपील

    10 को हैदरनगर में चिराग व 11 नवंबर को हुसैनाबाद में गरजेंगे योगी आदित्यनाथ, कमलेश सिंह के पक्ष में करेंगे वोट की अपील

    पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा हुसैनाबाद व हैदरनगर में आयोजित है. जानकारी देते हुए भाजपा के मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को हैदरनगर उच्च विद्यालय के मैदान में लोजपा सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 11 बजे दिन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं 11 नवंबर को सुबह 9:30 बजे अनुमंडल मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा होगी. पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news