शादी नहीं करेंगे चिराग पासवान, पढ़िए विवाह के सवाल पर उनका क्या कहना है

    शादी नहीं करेंगे चिराग पासवान, पढ़िए विवाह के सवाल पर उनका क्या कहना है

    TNP DESK- बिहार चुनाव के साथ दो पॉपुलर अनमैरिड नेताओं की शादी का मुद्दा भी जुड़ गया है.  लोग चटकारे के साथ इसकी चर्चा भी कर रहे हैं और संभावनाओं पर भी बातचीत कर रहे है.  बिहार चुनाव से जुड़े दो पॉपुलर अनमैरिड नेता में  एक राहुल गांधी हैं तो दूसरे चिराग पासवान है.  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी शादी की संभावनाओं को नकार दिया है.   कहा है कि अब बिहार ही उनकी प्राथमिकता है .  बिहार को विकसित बनाना ही संकल्प है. 

    दोनों अनमैरिड पॉपुलर नेता की उम्र बढ़ रही है
     
    उन्होंने कहा कि  शादी एक बड़ी जिम्मेवारी है और उनके पास इस तरह के कमिटमेंट के लिए वक्त नहीं है.  दोनों अनमैरिड पॉपुलर नेता की उम्र बढ़ रही है.  सूत्र बताते हैं कि चिराग पासवान ने एक डिजिटल चैनल से बातचीत में कहा कि शादी का अभी  कोई प्लान नहीं है.  हम एक बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहे है.  विकसित बिहार बनाना मेरा संकल्प है.  बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट की मैं  सोच रखता हूं, ऐसे में निजी किसी कमिटमेंट के लिए समय नहीं है.  उन्होंने यह भी  कहा कि मैं मानता हूं कि  शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी है.  इसे कोई हल्के में नहीं ले सकता.  जब आप किसी को ब्याह कर अपने घर लाते हैं, तो उसके  प्रति आपकी जवाबदेही होती है. 

    चिराग पासवान ने कहा- मेरी प्राथमिकता अब बिहार रह गया है
     
    मेरी प्राथमिकता अब बिहार रह गया है.  उनसे जब सीधा पूछा गया कि  शादी करेंगे या नहीं ,तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मौजूदा स्थिति में ऐसी कोई संभावनाएं है.  पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की  मौजूदगी में ही चिराग पासवान को शादी कर लेने की सलाह दी थी.  तेजस्वी यादव ने कहा था- चिराग पासवान हमारे बड़े भाई हैं, उनको सलाह देंगे कि जल्द से जल्द शादी कर ले.  तब तेजस्वी यादव के साथ बैठे राहुल गांधी ने खुद पर चुटकी लेते हुए कहा था कि यह उन पर भी लागू होता है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news