DHANBAD : धनसार के स्कूल में एक-एक कर छात्र होने लगे बेहोश, बेहोशी का क्या था कारण, जानिए खबर में

    DHANBAD : धनसार के स्कूल में एक-एक कर छात्र होने लगे बेहोश, बेहोशी का क्या था कारण, जानिए खबर में

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के धनसार  में संचालित स्कूल में शुक्रवार की दोपहर बाद विचित्र घटना घटी. क्लास रूम में ही एक  दर्जन से अधिक बच्चे बेहोश हो गए.  इस सूचना पर स्कूल प्रबंधन हरकत में आया और सभी बच्चों को तुरंत स्मार्ट क्लास में शिफ्ट किया गया.  सूत्रों के अनुसार दोपहर 2:30 बजे के बाद 8 और 9 क्लास के बच्चे अचानक बेहोश होने लगे.  धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़कर एक दर्जन तक पहुंच गई. सभी बेहोश बच्चों को स्मार्ट क्लास में शिफ्ट किया गया तथा उनके अभिभावकों को सूचना दी गई.  दौड़े-दौड़े अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को लेकर स्थानीय नर्सिंग होम पहुंच गए. 

    निजी नर्सिंग होम में चल रह है बच्चो का इलाज 

    अभी भी कुछ बच्चों का इलाज चल रहा है.  सूत्रों की माने तो जहां बच्चे क्लास कर रहे थे, वहां ऑक्सीजन की कमी के कारण ऐसी घटना घटी.  तुरंत स्कूल में छुट्टी कर दी गई.  सभी बच्चे अपने अपने घर चले गए, बाकी बेहोश बच्चों को उनके अभिभावक ले गए.  जानकारी के अनुसार 5 बच्चों का इलाज पाटलिपुत्र नर्सिंग होम तथा तीन का शक्ति नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा है.  अभिभावकों ने ऑफ कैमरा बताया कि एक ही कमरे में अधिक बच्चों को बैठाया जाता है तथा किसी तरह की हवा की भी सुविधा नहीं है. संभवतः इसी कारण  से बच्चे बेहोश हुए है.  

    क्यों बेहोश हुए ,कारण अभी साफ़ नहीं  

    स्कूल संचालक फीस  भी लेते हैं लेकिन बच्चों को सुविधा उपलब्ध नहीं कराते है.  वही, स्कूल के प्राचार्य ने स्वीकार किया कि 8 से 10 बच्चे बेहोश हुए हैं तथा उनके गार्जियन को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया गया  गया है.  प्राचार्य का कहना है कि वह अभिभावकों के संपर्क में है.  लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों के बेहोश होने का असली कारण क्या है, जहरीली गैस रिसाव है या ऑक्सीजन की कमी,यह तो  तो जांच के बाद ही पता  चलेगा. 

    रिपोर्ट : प्रकाश 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news