मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो में 32 हजार 8 सौ करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो में 32 हजार 8 सौ करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

    बोकारो (BOKARO) : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बोकारो इस्पात नगर के पुस्तकालय मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 32 हजार 8 सौ करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.  इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के 2 साल कोरोना संकट में गुजर गए. जबकि इस वर्ष किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ी. प्रदेश के किसान मजदूरों को राहत देने के लिए सरकार ने पिछले साल, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा लगभग 6 हजार शिविर लगाए गए. जिसमें 40 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए. जिनको योजनाओं का लाभ दिया गया. जबकि आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार के मात्र 5 दिनों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया हुआ है कि ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को  योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें.

    ग्रामीणों की सहुलियत के लिए चलाया जा रहा कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है. यही कारण है कि सरकार आपके नगर व गांव में पहुंच कर योजनाओं का लाभ दे रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद सरकार शिविर लगा कर प्रदेश के स्थानीय युवाओं निजी संस्थान और फैक्ट्रियों में 75 फीसदी रोजगार सुनिश्चित कराने का काम करेगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है जो आदिवासी गरीब और पिछड़े बच्चो के विदेश में  भी पढ़ा रही है. उन्होंने बताया, इसके अलावा सरकार निजी विद्यालयों की तर्ज पर आधारभूत संरचना तैयार करने में जुटी है. प्रदेश के गरीब आदिवासी बच्चे भी अब प्राइवेट स्कूलों की तरह शिक्षा  ग्रहण करेंगे. पढ़ाई लिखाई कपड़ा से लेकर सारा खर्च सरकार वहन करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दिन रात प्रदेश की जनता के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से बोकारो हवाई अड्डा पहुंचे थे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जिसके बाद बाय रोड वे सीधे मंच पर पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

    रिपोर्ट: संजय कुमार,  बोकारो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news