ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे हैं मुख्यमंत्री चंपई सोरन , लॉ एंड ऑर्डर पर है उनकी खास नजर 

    ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे हैं मुख्यमंत्री चंपई सोरन , लॉ एंड ऑर्डर पर है उनकी खास नजर 

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार को  विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे. लेकिन, इससे पहले ही चंपई एक्शन में दिखाई पड़ रहे हैं. उनके ताबड़तोड़ फैसले सभी को चौका रहें हैं. उनकी विशेष नजर राज्य की कानून व्यवस्था पर है. अब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया और एक अधिकारी का ट्रांसफर किया है. इस बीच, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा पुलिस महानिरीक्षक (संगठित अपराध), अपराध अनुसंधान विभाग सुदर्शन मंडल को कारा महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है
    उधर, कल्याण विभाग के प्रभारी सचिव अरबा राजकमल को नगर विकास विभाग के साथ उत्पाद और मध्य निषेध विभाग के प्रभारी सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है. उद्योग निदेशक के पद से भोर सिंह यादव हटाए गए हैं, उन्हें भू अर्जन, भू-अभिलेख निदेशक बनाया गया है. खेल निदेशक सुशांत गौरव को उद्योग निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. जियाडा के प्रबंध निदेशक शशि रंजन को खान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news