झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव 25 सितंबर को लेंगे शपथ

    झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव 25 सितंबर को लेंगे शपथ

    रांची (RANCHI) : झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव 25 सितंबर को राजभवन में शपथ लेंगे. राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में कॉलेजियम की बैठक में लिए गए फैसले को मंजूरी दे दी थी. इसके तहत न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. यह नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट के लिए महत्वपूर्ण है और इससे न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news