देवघर :-चितरा पुलिस ने अवैध लकड़ी से लदा वाहन किया जब्त, चालक गिरफ्तार

    देवघर :-चितरा  पुलिस ने अवैध लकड़ी  से लदा वाहन किया जब्त, चालक गिरफ्तार

    देवघर(Deoghar) :- चितरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव के पास अवैध रूप से लकड़ी ले जाते एक मालवाहक गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है. बिना नंबर की पिकअप वैन को चितरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया. पिकअप वैन में अवैध रूप से शीशम की लकड़ी लदा हुआ था. पुलिस द्वारा लकड़ी से संबंधित कागजात नही दिखाने पर चालक हो हिरासत में लेते हुए गाड़ी को जब्त किया है.

    जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन चालक पालोजोरी थाना क्षेत्र के सगराजोर निवासी हलधर पंडित हैं. फिलहाल चतरा पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है. जल्द ही वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई करेगी. बता दें कि पलिस चालक से यह पता लगान की कोशिश में जुट है कि यह लकड़ी कहा से लाया जा रहा था.

    रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news