चतरा : धनगड्डा घाटी इलाके से अधेड़ का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

    चतरा : धनगड्डा घाटी इलाके से अधेड़ का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

    चतरा (CHATRA) : चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-सिमरिया मुख्य पथ पर स्थित धनगड्डा घाटी इलाके से अहले सुबह अधेड़ का शव बरामद किया गया. क्षेत्र में देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. कुछ ही समय में शव को देखने लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने टंडवा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टंडवा थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

    मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक

    घटना में मृत अधेड़ की पहचान चतरा शहर के बिंड मुहल्ला निवासी प्रमोद भगत के रूप में की गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. जिसके कारण वह रविवार दोपहर ही अपने घर से निकला था और आज ग्रामीणों ने अहले सुबह धनगड्डा घाटी इलाके में उसके मृत शव को देखा.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार सिंह, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news