टाना भगतों पर चंपई सोरेन सरकार मेहरबान , जानिए क्या सौगात महात्मा गांधी के अनुयायियों को मिली 

    टाना भगतों पर चंपई सोरेन सरकार मेहरबान , जानिए क्या सौगात महात्मा गांधी के अनुयायियों को मिली 

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- चुनावी साल में चंपई सोरेन सराकर मेहरबान दिखाई पड़ रही है, पहले राज्यवासियों को 100 से बढ़ाकर 125 यूनिट बिजली मुफ्त का एलान किया था. अब राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के अनुयायी कहे जाने वाले टाना भगतों को भी सौगात दी है. कैबिनेट की बैठक में चंपई सरकार ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली टाना भगतों को दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की . राज्य में टाना भगतों की आबादी लगभग 20 हजार है. 

    आंगनबाड़ी चलो अभियान की शुरुआत 

    कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी चलो अभियान की शुरुआत करेगी. इसका मकसद ये है कि स्कूल जाने से पहले बच्चों को शिक्षा दी जाएगी. इसमे तीन से चार वर्ष के बच्चों के लिए नवकदम, चार से पांच साल के बच्चों को शिशु कदम और पांच से छह साल के बच्चों को बाल कदम से जाना जाएगा. इसके तहत बच्चों को हर साल  टी-शर्ट, दो पैंट. बच्चियों के लिए स्कर्ट, जूता और दो जोड़ी मोजा, कापी-किताब भी मुहैया करायेगी. इस योजना के तहत हर साल राज्य सरकार को 1400 रुपए खर्च आयेगा. इसमे बच्चे को बेंच और डेस्क भी दी जाएगी. हर साल सरकार को तकरीबन 211.48 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे.  

    अब 20 लाख लोगों को अबुआ आवास 

    गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इन सब के अलावा अबुआ आवास पर एक महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया. अब आठ लाख की जगह 20 लाख लोगों को अबुआ आवास देने की स्वीकृति प्रदान की गई . लाभुकों को इसके मिलने वाली राशि आनलाइन (एनईएफटी) दी जाएगी.

    सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की स्थापना 

    गिरिडीह में सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य सरकार करेगी.  इस सरकारी विश्वविद्यालय में गिरिडीह और कोरडमा के सभी कालेज शामिल होंगे. राज्य सरकार ने एक ये भी फैसला लिया है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालय, नेता सुभाषचंद्र बोस विद्यालय में छात्रों के खाने के खर्च को बढ़ाया गया है.अब 1400 रुपये की बजाय 2290 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा. इन विद्यालयों को विविध खर्च के 2.50 लाख, रखरखाव के लिए 2.5 लाख और बिजली खर्च के लिए 3.50 लाख रुपये सालाना देने का भी निर्णय लिया गया है. इस पर कुल 138 करो़ड़ रुपये खर्च होंगे.

    राज्यकर्मियों को पोशाक के लिए 5 हजार 

    चंपई सरकार ने राज्यकर्मियों को सालाना पोशाक के लिए दी जाने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की है. अभी तक यह राशि ढ़ाई हजार थी,  जिसे बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया गया है. साथ ही राज्य सरकार ने 166 स्कूलों को प्लस टू में भी उत्क्रमित किया है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news