केंद्रीय कारा में एक सप्ताह में दूसरी बार हुई छापेमारी

    केंद्रीय कारा में एक सप्ताह में दूसरी बार हुई छापेमारी

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार की शाम केंद्रीय कारा में छापेमारी की. एक सप्ताह में प्रसासन द्वारा दूसरी बार छापेमारी की गयी. इससे पहले सात जुलाई को भी छापेमारी की गई.

    शाम करीब छह बजे डीसी रविशंकर शुक्ला और एसपी अंबर लकड़ा पूरी टीम के साथ छापेमारी करने केंद्रीय कारा पहुचे. अधिकारियों की चार टीमों ने हर वार्ड में जाकर बंदियों के बिस्तर और सामान की तलाशी ली. वैसे तो कोई भी अधिकारी छापेमारी की बाबत कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों की माने तो टीम को कोई आपत्तिजनक समान हाथ नहीं लगा. इसके बाद जेल में बंद अमन साहू के सेल की भी तलाशी ली गई. हर चीजों को खंगाला गया. कार्यवाई करीब दो घंटे तक चली.

     यहां सवाल उठता है कि एक सप्ताह में दूसरी बार जेल में छापेमारी की जरूरत क्यों महसूस हुई. प्रशासन का एक भी पदाधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं था.

    रिपोर्ट:पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news