झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में CBI की एंट्री से मचा हड़कंप, वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज


रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में मंगलवार सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापेमारी की. यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं और फंड के दुरुपयोग की शिकायतों के बाद की गई है.
सूत्रों के अनुसार CBI की टीम सुबह परिसर पहुंची और प्रशासनिक भवन सहित कई विभागों के कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि जांच टीम वित्तीय लेन-देन, टेंडर प्रक्रिया और खरीद से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है.
क्या है मामला?
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में विकास कार्यों और खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं. आरोप है कि कुछ अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए वित्तीय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया. इसी आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद CBI ने छापेमारी की कार्रवाई की.
दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच
CBI अधिकारियों ने संबंधित फाइलें, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं. जांच एजेंसी पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.
4+