कैप्टन कूल के जन्मदिन पर रांची में जश्न, फैंस ने पोस्टर-कटआउट और केक के साथ मनाया धोनी का 44वां बर्थडे

    कैप्टन कूल के जन्मदिन पर रांची में जश्न, फैंस ने पोस्टर-कटआउट और केक के साथ मनाया धोनी का 44वां बर्थडे

    रांची (RANCHI): रांची के राजकुमार, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन आज पूरा देश एक जश्न की तरह मना रहा है. ऐसे में धोनी के फैंस और फ्रेंड्स ने अपने तरीके से राजधानी रांची स्थित उनके घर के बाहर उनका जन्मदिन मनाया है. रांची के सिमलिया स्थित उनके बंगले के बाहर बड़ी संख्या में फैंस ने जमा होकर धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके पोस्टर के साथ केक भी काटा है. उनके फैंस में न सिर्फ युवा बल्कि बच्चे भी शामिल थे. साथ ही केक काटने के बाद उनके फैंस ने मीडिया से बात चीत में सबसे पहले माही को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है. साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के अच्छे स्वास्थ और आगे भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. साथ ही उनके फैंस ने बताया की धोनी ने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है, और धोनी उनके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. इसके अलावा धोनी के फैंस ने उनके जन्मदिन के अवसर पर उनसे मिलने की भी इच्छा जाहिर की है. बताते चले की धोनी के जन्मदिन पर उनके फैंस हर साल उनके घर के बाहर पूरे धूम धाम से केक काट कर उनके जन्मदिन का जश्न मनाते हैं. वहीं इस साल धोनी अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news