कैप्टन कूल इस जगह करेंगे मतदान! वोट से पहले किया अपील, देखिये वीडियो

    कैप्टन कूल इस जगह करेंगे मतदान! वोट से पहले किया अपील, देखिये वीडियो

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान जारी है. इस मतदान में एक खूबसूरत लोकतंत्र की तस्वीर हर तरफ से सामने आ रही है. छोटा हो या बड़ा इस पर्व में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में लगे हैं. इसी कड़ी में बात करें महेंद्र सिंह धोनी कि तो उन्होंने भी वोट करने से पहले एक वीडियो जारी कर तमाम लोगों को मतदान करने के लिए संदेश दिया है.  

    दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी भी झारखंड के ही मतदाता हैं और रांची में जेवीएम श्यामली में उनका बूथ है. इस बूथ पर अपने पूरे परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी पहुंचेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे. महेंद्र सिंह धोनी जब भी मतदान का दिन होता है वह रांची पहुंच जाते हैं और अपने कीमती समय में से वक्त निकालकर वह वोट कर एक सशक्त और मजबूत सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभाते हैं.  

    वहीं, महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो चुनाव आयोग ने पोस्ट कर लोगों को जागरूक करने का काम किया है. वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने संदेश दिया है जिसमें वह बता रहे हैं कि वह अपने पूरे परिवार के साथ पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर मतदान करने वाले हैं. आप भी घर से बाहर निकलिए और लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेकर एक मजबूत सशक्त संवेदनशील सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाइए.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news