धनबाद में फिर शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, एक बार फिर से दुकानदारों की फजीहत, जनता परेशन

    धनबाद में फिर शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, एक बार फिर से दुकानदारों की फजीहत, जनता परेशन

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद शहर में बुधवार को फिर शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान. प्रसिद्ध हीरापुर हटिया से माडा कॉलोनी तक मुख्य सड़क को निगम ने खाली कराया. जिसमें प्रशासन भी सहयोगी की भूमिका में था. यह सड़क काफी जाम रहती है. अतिक्रमण हट जाने के बाद सड़कें चौड़ी दिखने लगती है. लेकिन दिन में तो इन सड़कों पर पैदल चलना भी कठिन हो जाता है. बार-बार अतिक्रमण हटाया जाता है लेकिन फिर दुकानें लगा ली जाती है. इसका कोई स्थाई समाधान नहीं होता. नतीजा है कि दो-चार दिन के बाद फिर समस्याएं जस की तस ही हो जाती है. दुकानदारों का कहना है कि वह लोग अतिक्रमण कर शौक से दुकान नहीं लगाते, उन्हें अगर स्थाई रूप से कहीं जगह आवंटित कर दिया जाए तो वहां कारोबार करेंगे. वह भी इस जिंदगी से ऊब गए हैं, लेकिन आखिर करें भी क्या करें, पापी पेट का सवाल है. 

    सरकार फुटपाथ दुकानदारों के बारे में भी सोचे 

    सरकार को फुटपाथ दुकानदारों के बारे में सोचना चाहिए, उन्हें स्थाई जगह उपलब्ध करा देना चाहिए, जिससे  यह समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है. इधर, अतिक्रमण हटाने में लगे अधिकारी का कहना था कि अब बार-बार अतिक्रमण नहीं होगा, लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी.  फिलहाल जहां तक का आदेश है, वहां तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है और आगे आदेश मिलते ही फिर कार्रवाई की जाएगी. कुल मिलाकर धनबाद की सड़कों पर अतिक्रमण एक बहुत बड़ी समस्या है. ट्रैफिक के लिए बहुत बड़ी परेशानी है. रात में तो यही सड़कें चौड़ी दिखने लगती हैं लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, सड़के संकरी होने लगती है. कुछ तो दुकानदार अतिक्रमण कर लेते हैं और कुछ वाहन वाले बेतरतीब ढंग से गाड़ियां लगा देते है. फिर पैदल चलने वालों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. 

    रिपोर्ट : शांभवी सिंब, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news