13 वर्षीय बच्ची को बेहोश कर अपराधियों ने घर में की लाखों की लूटपाट, जानिए विस्तार से

    13 वर्षीय बच्ची को बेहोश कर अपराधियों ने घर में की लाखों की लूटपाट, जानिए विस्तार से

    पाकुड़(PAKUR): अपराधियों का मनोबल इस प्रकार बढ़ा हुआ है कि दिनदहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दे रहे हैं.पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा ही वाकया हुआ है जहां घर में अकेली बच्ची को बेहोश करके अपराधियों ने नगदी और गहनों को लूट लिया. यह घटना लोगों को चौंका देने वाली है.

    जानिए कितने की लूट हुई

    अपराधियों ने ताक लगाकर उस समय घर पर धावा बोला जब घर में 13 वर्षीय बच्ची रिशु कुमारी अकेली थी. घर के अन्य सदस्य पड़ोस में गए हुए थे. इसी दौरान 4-5 की संख्या में आए अपराधियों ने घर में घुसकर सबसे पहले रिशु कुमारी को बेहोश कर दिया. उसके बाद घर में लूटपाट की.बाद में जब घर के सदस्य लौटे तो सभी सकते में आ गए.अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए नगद और लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के गहने लूट लिए.

    सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची

    अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार के रसिक टोला के समीप स्थित काली मंदिर के पास अपराधियों ने किस घटना को अंजाम दिया. जानकारी पुलिस को दी गई. दलबल के साथ थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव वहां पहुंचे. पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे. अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news