BY ELECTION: मांडर समेत देश में कहां-कहां हो रही आज वोटिंग जानिए


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में मांडर विधानसभा उपचुनाव में आज वोटिंग हो रही है. 14 प्रत्याशी के किस्मत का फैसला आज होगा. सुबह 7 बजे से 433 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही लोग लाइन में लगकर वोटिंग कर रहे हैं. निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की काफी भीड़ भी है. सुरक्षा के लिहाज से 145 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. चुनाव मैदान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और ए आई एम आई एम समर्थित देव कुमार धान के बीच है. अगर मतदान प्रतिशत की बात करें तो सुबह 9:00 बजे तक 13.49% मतदान हुए हैं. वहीं 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 29.13% रहा.

जानिए प्रखंडवार मतदान प्रतिशत
चान्हो - 12.30%
मांडर - 12.26%
बेड़ो - 14.60%
इटकी - 13.37%
लापुंग - 14.10%
झारखंड के साथ इन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव
देशभर में 3 लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. झारखंड, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. झारखंड की मांडर के साथ, त्रिपुरा में अगरतला, जुबाराजगर, सुरमा और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. वहीं आंध्र प्रदेश की आत्माकुर, और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इन सभी सीटों के रिजल्ट 26 जून को घोषित किए जाएं.
यह भी पढ़ें:
रोचक होगा मांडर विधानसभा चुनाव का मुकाबला, 23 जून को मतदान
देश की इन तीन लोकसभा सीटों पर भी आज चुनाव
लोकसभा सीटों की बात करें तो गुरुवार को उत्तर प्रदेश में दो – आजमगढ़ और रामपुर लोक सभा सीट पर मतदान हो रहा है. वहीं पंजाब में एक लोक सभा सीट संगरूर में वोट डाले जा रहे हैं. रामपुर में सुबह 9 बजे तक 7.86% मतदान हुआ है. वहीं आजमगढ़ में 9.61% मतदान हुआ है.
4+