Crime News: रांची में बिल्डर ने की आत्महत्या! खुद को कमरे में बंद कर खत्म कर ली ज़िंदगी

    Crime News: रांची में बिल्डर ने की आत्महत्या! खुद को कमरे में बंद कर खत्म कर ली ज़िंदगी

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू इलाके में बिल्डर नीरज सहाय ने आत्म हत्या कर लिया.खुद को कमरे में बंद कर गोली मारने की सूचना है. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. बिल्डर ने आत्म हत्या क्यों की इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश पुलिस कर रही है.

    बताया जा रहा है कि बिल्डर नीरज सहाय सुबह 8 बजे खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. परिजनों ने लाख कोशिश की कि वह दरवाजा खोल दे लेकिन उन्होंने दरवाजे को नहीं खोला. आखिर में डोरंडा पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच कर दरवाजा को किसी तरह से खोल कर अंदर देखा तो नीरज की लाश पड़ी थी. नीरज के हाथ में उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी थी. मौके पर FSL की टीम पहुंच कर जांच में जुटी है.

    परिजनों के मुताबिक देर रात पूरा परिवार एक साथ था. खाना खाने के बाद सभी अपने अपने रूम में सोने चले गए. सुबह उठने के बाद भी सब कुछ ठीक था. अचानक 8 बजे नीरज ने खुद को कमरे में बंद कर आत्म हत्या कर लिया. बताया जा रहा है कि  नीरज सहाय के कारोबार में कुछ दिन पहले कुछ नुकसान हुआ था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news