Vote for Democracy : मतदान करें सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करें ! डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर के नेतृत्व में रैली 

    Vote for Democracy : मतदान  करें सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करें ! डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर के नेतृत्व में रैली 

    धनबाद(DHANBAD): अखिल भारतीय किन्नर समाज, झारखंड प्रदेश एवं डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर के नेतृत्व में मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के ध्येय को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई.  जागरूकता रैली सुबह 9 बजे से रांगाटांड़  चौक से निकल कर धनबाद रेलवे स्टेशन होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंच कर समाप्त हुई.  इस दौरान सैकड़ों  किन्नर मौजूद रहे.  रैली के दौरान मतदाताओं को 25 मई को धनबाद लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करने के लिए  प्रेरित किया गया.  साथ ही स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर द्वारा रैली में मौजूद सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई.

    स्वीप पंपलेट, हैंडबिल भी किये गए वितरित 

     रैली के दौरान डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर ने आम मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने की अपील की.  उन्होंने निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के लिए  प्रेरित किया.  उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए  मतदान के दिन अपने अपने मत का प्रयोग करने के लिए  सभी से अपील की.  इस दौरान स्वीप पंपलेट, हैंडबील आदि वितरित किए गए.  मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, डीपीएम जेएसएलपीएस  शैलेश रंजन, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती संतोषिनी मुर्मू, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर सुश्री विनीता कुमारी, अखिल भारतीय किन्नर समाज झारखंड प्रदेश के सभी प्रतिनिधि, जिला आइकॉन श्वेता किन्नर समेत आम नागरिक मौजूद रहे.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news