देवघर में मां और बेटा की गला दबाकर निर्मम हत्या, घर से जेबरात और नगदी लेकर फरार हुए अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

    देवघर में मां और बेटा की गला दबाकर निर्मम हत्या, घर से जेबरात और नगदी लेकर फरार हुए अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में माँ बेटा की हत्या गला दबाकर करने का मामला सामने आया है. घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की है. बताया जा रहा है कि बीती रात महिला अपने बेटे के साथ घर में थी और सुबह दोनों का शव बरामद हुआ. अज्ञात लोगों द्वारा महिला और उसके बेटे को गला दबाकर हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं हत्यारों ने घर के अलमारी को खोलकर उसमें रखे जेबरात,नगद और कुछ जरूरी कागजात पर भी हाथ साफ कर दिया. फिलहाल सदर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में जसीडीह थाना की पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. एक साथ डबल मर्डर की घटना सुन आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी. लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं. 

    मृतिका बंधन बैंक की थी ग्रुप लीडर,चलाती थी सहायता समूह

    गोविंदपुर गांव के रहने वाले भोलानाथ की पत्नी मीनी देवी और इनका 10 वर्षीय बेटा राज कुमार राय को अज्ञात लोगों ने बीती रात गला दबाकर हत्या कर दी है. मृतिका गांव में बंधन बैंक की ग्रुप लीडर थी जो सहायता समूह चलाती थी. गांव में ही जरूरतमंद व्यक्ति या महिला को इसी सहायता समूह द्वारा ऋण भी प्रदान करती थी. मीनी देवी ने बहुत सारे ग्रामीणों को ऋण प्रदान की थी. आज मीनी देवी और इनका बेटा का शव घर मे मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हत्यारों ने खाता बही,जेबरात और 1 लाख रुपये भी अपने साथ ले गए. इतना ही नहीं हत्यारों ने मृतिका और इसके बेटे के शरीर से भी पहने हुए आभूषण को निकाल लिया है. परिजनों के अनुसार पैसा की लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है. मामले की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस और सदर एसडीपीओ पहुँच कर दोहरे हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया अज्ञात लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात की जा रही है. 

    विधायक नारायण दास ने घटना को बताया काफी दुखदायी

    अपने क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक नारायण दास मृतिका के घर पहुँचे. विधायक ने इस घटना को काफी दुखदायी बताते हुए पुलिस प्रशासन से अविलंब हत्या की वजह और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है. एक साथ माँ बेटे का शव देख गांव सहित आसपास का क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया है. 

     रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news