BREAKING: रांची में अचानक धंस गई सड़क,बन गया तीन फिर गड्ढा,देखिए वीडियो
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI): राजधानी रांची के हरमु बायपास रोड में DPS स्कूल के सामने अचानक सड़क धंस गई. करीब तीन फिट से ज्यादा गहरा गोफ बन गया. जिससे आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया. अचानक सड़क धसने से हर कोई सकते है. फिलहाल पुलिस जवानों ने उस एरिया को बैरिकेट कर दिया. जिससे कोई दुर्घटना ना हो. सबताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे अचानक सड़क धीरे धीरे धसने लगी और देखते ही देखते गड्ढा बन गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इतना गहरा गड्ढा अचानक बना हो. इससे बड़ा हादसा हो सकता था. इस सड़क पर हर दिन हजारों गाड़ियां पार होती है. गनीमत रही की सड़क धसता हुआ कुछ लोगों ने देख लिया और गाड़ी को पीछे ही रोक दिया. तुरंत इसकी जानकारी ट्रैफिक जवान को दी जिसके बाद सभी ने बैरिकेटिंग कर घेर दिया है. वहीं प्रशासन की ओर से इसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया है.
4+