Breaking: ब्रेक फेल होने से राजमहल गंगा नदी में गिरा अग्निशमन वाहन, जांच में जुटी पुलिस 

    Breaking: ब्रेक फेल होने से राजमहल गंगा नदी में गिरा अग्निशमन वाहन, जांच में जुटी पुलिस 

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के राजमहल गंगा घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. आज अहले सुबह संचालित गुदरा गंगा घाट पर एक अग्निशमन वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से वाहन गंगा नदी में गिर गई. इस घटना के बाद से गंगा घाट पर अफरा तफरी मच गई है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए हैं. वहीं, गंगा नदी में डूबे अग्निशमन वाहन के चालक को लेकर बताया जा रहा है कि चालक गंगा नदी में लापता हो गया है.

    रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news