BREAKING: दुमका में एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई, उपराजधानी शर्मसार

    BREAKING: दुमका में एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई, उपराजधानी शर्मसार

    दुमका(DUMKA):जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में घटित गैंगरेप की घटना को भूल भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने दुमका को शर्मसार कर दिया। इस बार रानीश्वर थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया गया। वहां नाबालिग के साथ गैंगरेप किये जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया है कि रानीश्वर थाना क्षेत्र में 03 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के क्रम में और मेला से लौटने के दौरान बच्ची के साथ गलत किया गया है। इस मामले में आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। नाबालिग ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। 

    मेला से लौट रही थीं दोनों किशोरियां

    जानकारी के अनुसार रानीश्वर में 13 और 17 साल की दो नाबालिग किशोरियों के साथ घटना हुई है। इनमें से एक का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की है जबकि दूसरी नाबालिग ने चार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब दोनों किशोरियां 03 अक्टूबर की देर शाम मेला से वापस अपने घर लौट रही थी। इस मामले में शनिवार देर शाम तक प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गयी लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि कोई भी अधिकारी नहीं कर रहे है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news