BREAKING:  गिरिडीह के शिवम स्टील प्लांट में ब्लास्ट, चार मजदूर घायल

    BREAKING:  गिरिडीह के शिवम स्टील प्लांट में ब्लास्ट, चार मजदूर घायल

    गिरीडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र जामबाद गांव एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां  शिवम स्टील प्लांट में ब्लास्ट की घटना घटी है. इस घटना में अब तक 4 मजदूरों के गंभीर रूप से झुलसने की बात सामने आई है. जिसमें उदनाबाद निवासी उमेश भारती, श्रीरामपुर निवासी छोटू यादव, अनिल गुप्ता और बिहार के बबलू यादव शामिल पूरे फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. वहीं कुछ मिनटों में स्पष्ट हो गया की ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है.

    तेज आवाज के साथ ब्लास्ट

    इस घटना में घायल चारो मजदूरों को आनन फानन में शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार  सोमवार सुबह कई मजदूर शिवम स्टील प्लांट के अंदर काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ, और लेडल बॉयल में भीषण आग लग गई. जिसके कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news