Breaking: दुमका में युवक ने पहले घर में लगायी आग फिर अंदर जाकर फंदे से झूला, जानिए क्या है पूरा मामला

    Breaking: दुमका में युवक ने पहले घर में लगायी आग फिर अंदर जाकर फंदे से झूला, जानिए क्या है पूरा मामला

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में एक अजीब वाकया सामने आया है. कहा जा रहा है कि 25 वर्षीय मानवेल सोरेन नामक युवक ने अपने घर में आग लगा ली और फिर घर के अंदर घुसकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आगलगी की सूचना मिलने पर दुमका से दमकल भेजा गया जिसने आग पर काबू पाया. पुलिस ने घर से युवक का शव बरामद किया है जिसके गले में रस्सी का निशान होने की बात सामने आयी है. जानकारी के अनुसार सोमवार को मानवेल मुर्मू अपने घर में अकेला था. उसने पहले खद ही अपने घर में आग लगा दी और फिर अंदर घुसकर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया. आग की सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी हरि प्रसाद साह और सीओ कपिलदेव ठाकुर भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा.

    सीओ कपिलदेव ठाकुर ने क्या कहा

    इस मामले में सीओ कपिलदेव ठाकुर का कहना है कि शॉट सर्किट से घर में आग लगने और उस घर से एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि युवक आग बुझाने घर मे प्रवेश किया था कि उसकी मौत हो गयी.

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news