BREAKING:गुमला में भीषण सड़क हादसा, बहन के सुसराल से लौट रहे तीन भाईयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

    BREAKING:गुमला में भीषण सड़क हादसा, बहन के सुसराल से लौट रहे तीन भाईयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

    गुमला(GUMLA):गुमला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर होने से तीन भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है. पूरा हादसा सदर थाना क्षेत्र के खरका चौक के समीप का है. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चेगरी निवासी 18 वर्षीय शिवचरण उरांव, अरंगी झरिया टोली निवासी 18 वर्षीय रोहित उरांव और  18 वर्षीय सतीश उरांव की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है.

     परिवार में पसरा मातम

    मृतको में दो सगे भाई एवं एक चाचा का लड़का था. घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना रविवार की देर रात  की है. तत्काल सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच कर तीनों को मृत घोषित कर दिया. एक ही परिवार में तीनों की मौत से मातम छा गया है.

    बहन के सुसराल से लौट रहे थे तीनों भाई

    घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की बहन की हाल ही में चंदाली गांव में शादी हुई थी.वही तीनों बहन के घर चंदाली आए हुए थे,साथ में माता-पिता भी कुछ सामान पहुंचाने बेटी के घर आए थे.रात को खाना पीना खाने के बाद तीनों अपने गांव जाने की बात कही.लोगों ने रात को जाने के लिए मना भी किया लेकिन तीनों बाइक में सवार होकर अपने गांव की ओर निकल गए. वहीं खरका चौक के समीप अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए घटनास्थल से फरार हो गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news