Breaking: IAS पूजा सिंघल के CA सुमन कुमार की याचिका पर हुई आज सुनवाई, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI): मनरेगा घोटाले में ED के शिकंजे में आए आईएएस पूजा सिंघल के CA सुमन कुमार की याचिका पर आज सुनवाई हुई. CRPC 309 (2) के तहत यह याचिका दाखिल की गई है.
इस याचिका पर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई. ED की ओर से आतिश कुमार और सुमन कुमार की ओर से शंभुनाथ अग्रवाल ने पक्ष रखा. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. निर्धारित तिथि को कोर्ट फैसला सुनाएगी. इस दौरान सुमन कुमार के अधिवक्ता ने दलील दी कि चार्जशीट पर संज्ञान लिए बिना ही सुमन कुमार को हिरासत में भेज दिया गया था. उन्होंने दलील दी कि लालू प्रसाद यादव को इसी आधार पर दो बार बेल मिल चुकी है.
रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची
4+