Breaking : पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी, टैक्स चोरी का मामला

    Breaking : पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी, टैक्स चोरी का मामला

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के लालपुर में हरिओम टावर में पटना के जीएसटी विभाग ने छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार हरिओम टावर स्थित कारोबारी पुनीत अग्रवाल के राजवीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी चल रही है. बता दे की इससे पहले भी जीएसटी की टीम पुनीत अग्रवाल के घर छानबीन कर चुकी है.  

    मिली जानकारी के अनुसार पटना से पहुंची जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है. जिसमे आधा दर्जन से अधिक जीएसटी के अधिकारी कंपनी के कागजात को खंगाल रहे है. जानकारी यह भी है की पुनीत अग्रवाल पर जीएसटी से संबंधित बड़े रकम की चोरी की है, इसी को लेके छापेमारी की जा रही है. फिलहाल जीएसटी के अधिकारी पुनीत अग्रवाल के ऑफिस में छापेमारी कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news