BREAKING:खादगढ़ा बस स्टैन्ड में फिर बस लगी आग,मची अफरा तफरी

    BREAKING:खादगढ़ा बस स्टैन्ड में फिर बस लगी आग,मची अफरा तफरी

    रांची(RANCHI): रांची के सबसे व्यस्त बस स्टैन्ड में दूसरे दिन भी एक बस में आग लग गई. आग लगते ही जोर का धुआ उठा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया है. जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. आस पास लगे CCTV कैमरे को खंगाल रही है. जिसमें एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है.

    बताया जा रहा है कि स्टैन्ड में खड़ी एक बस में अचानक धुआ उठा. जिसके बाद बस में आग की लपटे उठने लगी. घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया. जिससे बड़ी घटना होने से बच गई. और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है.

    बता दे कि एक दिन पहले रविवार को भी बस स्टैन्ड में अचानक आगलगी की घटना हुई थी. जिसमें छः बस जल कर राख हो गई. रविवार को भी दोपहर तीन बजे ही आग लगने की खबर सामने आई थी. और कुछ मिनट में सब कुछ खत्म हो गया. लेकिन अब सोमवार को लोगों की सतर्कता से एक बड़ी घटना होने से टल गई.               


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news