सातनाला डैम में जब युवक डूबा तो फिर निकला ही नहीं, चार गोताखोरों ने निकाला उसका श'व

    सातनाला डैम में जब युवक डूबा तो फिर निकला ही नहीं,   चार गोताखोरों ने निकाला उसका श'व

    सरायकेला (SARAIKELA): आए दिन नहाने के क्रम में डूबने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. राज्य भर से ऐसी घटना सामने आती रहती है. ऐसा ही मामला सातनाला डैम से सामने आया है. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो स्थिति सतनाला डैम में बड़ा हादसा हुआ है. यहां 19 वर्षीय युवक दानिश सिद्दीकी की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. दानिश अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था. वह इंटर का छात्र था. दानिश कपाली के डांगरडीह का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलने के बाद दानिश के घर वाले कपाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.

    यह भी पढ़ें:

    BOKARO : पहले मिले बेहोश, अस्पताल में करीब 10 बजे थम गई हाइवे ऑपरेटर की सांस

    जानिए घटनाक्रम

    जानकारी के अनुसार दानिश सिद्दीकी सुबह छह बजे नमाज पढ़ने के बाद डांगरडीह के ही रहने वाले अपने छह अन्य दोस्तों के साथ सतनाला डैम नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया. दोस्तों ने बचाने की कोशिश कि लेकिन उसे बचा न पाए. दोस्तों ने दानिश के घरवालों को घटना की सूचना दी. आनन-फानन में दानिश के घर वाले कपाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे. कपाली पुलिस ने चार स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दानिश के शव को ढूंढ निकाला. पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक दानिश के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है तथा उसके दोस्त काफी मायूस है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news