जलाभिषेक कर गिरिडीह लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरे ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक महिला शिवभक्त की मौ'त, आठ घा'यल
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
गिरिडीह(GIRIDIH): देवघर के बाबाधाम से जल अर्पण कर गिरिडीह लौट रही महिला शिवभक्त मोहनी देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई. जबकि इसी हादसे में आठ और शिवभक्त घायल भी हो गए. मृतका समेत सभी एक ही परिवार के हैं. ये सभी बाबाधाम में जल अर्पण और पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के चंदनडीह गांव की मोहनी देवी और उसके परिवार की सुलेखा कुमारी, सोनी कुमारी, नीतू देवी, रिंकी वर्मा, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, थामी वर्मा और संगीता देवी समेत अन्य बाबा धाम से पूजा अर्चना कर ऑटो से वापस लौट रहे थे.
पीछे से बोलेरो ने मार दी टक्कर
इसी दौरान देवघर से लौटने के क्रम में जब सबों को लेकर ऑटो बेंगाबाद के कर्णपुरा के समीप पहुंचा. तो पीछे से तेज गति से गिरिडीह की और जा रहे एक बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी. बोलेरो की टक्कर से ऑटो सड़क किनारे पलट गया. जिसमे ऑटो में सवार सभी 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस बीच बेंगाबाद थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सबों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहा इलाज के दौरान मोहनि देवी की मौत हो गई. जबकि आठ तीर्थयात्रियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बोलरो को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार बोलेरों का ड्राइवर नशे में था. जिसके कारण कर्णपुरा में सड़क हादसा हुआ.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+