वासेपुर में फिर बहा खून,फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को देर रात मारी गई गोली,दुर्गापुर रेफर!


धनबाद: धनबाद के वासेपुर में शुक्रवार को आधी रात में एक बार फिर गोली चली है .गोली फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को मारी गई है. ड्राइवर का नाम बबली बताया गया है. यह घटना आधी रात को की गई है.
ड्राइवर को गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर किया गया है. बताया जाता है कि देर रात नमाज समाप्त होने के बाद यह घटना की गई है. बताया जाता है कि नमाज समाप्त होने के बाद फहीम खान का पुत्र इकबाल खान अपने साथियों के साथ इमाम के लिए खाना लेकर जा रहा था. इस दौरान उसके ड्राइवर ने देखा कि दो युवक संदिग्ध हालत में बाइक के साथ खड़े हैं.
ड्राइवर ने जब आवाज दिया तो दोनों युवक भागने लगे. बबली ने उनका पीछा किया. कुछ दूर आगे जाने पर एक अपराधी ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली बबली की पीठ में लगी. जिसे वह घायल होकर गिर पड़ा. उसके बाद अपराधी फरार हो गए.
स्थानीय लोगों की मदद से पहले उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया. फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके से खोखा भी बरामद हुआ है. जांच पड़ताल की जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से चौकस हो गई है. 23 फरवरी को निकाय चुनाव भी होने हैं. वैसे तो पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रही है.
लोगों को भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील कर रही है. इस बीच शुक्रवार की देर रात को इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी चौकसी और बढ़ा दी है. यह घटना किसी आपसी रंजिश का परिणाम है अथवा गैंगस्टरों में जारी लड़ाई का. पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है.
रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो
4+