बोकारो के इस अजब प्यार के खौफनाक अंत की पढ़िए पूरी कहानी, जानिए कैसे-कैसे आया ट्विस्ट

    बोकारो के इस अजब प्यार के खौफनाक अंत की पढ़िए पूरी कहानी, जानिए कैसे-कैसे आया ट्विस्ट

    धनबाद (DHANBAD) : बोकारो में इस प्यार का खौफनाक अंत हो गया. शादीशुदा महिला (प्रेमिका) फांसी लगाकर जान दे दी तो प्रेमी युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया. पुलिस तो पहले मामले को आत्महत्या मानकर चल रही थी. लेकिन उसके बाद ऐसा ट्विस्ट आया कि मामले पर से पर्दा हट गया. दरअसल, बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला का शव पंखे से लटका मिला. पहले तो इस घटना को पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही थी लेकिन बेटी की शिकायत से ऐसा मोड़ आया कि कुछ घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिर तो मामला प्रेम संबंध का निकला और उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया.  

    पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि महिला शादीशुदा थी और एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था. वह उसका सहकर्मी है. महिला के मोबाइल पर आखिरी कॉल भी उसी युवक का पुलिस को मिला. घटना के बाद महिला की बेटी ने बालीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि उसकी मां किसी युवक से बात करती थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि मृतक महिला का 28 वर्ष के युवक के साथ प्रेम संबंध था. 

    युवक तुपकाडीह  का रहने वाला है और मृतिका  के साथ स्टील प्लांट में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करता है. पुलिस पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि रविवार को उसे किसी अन्य लड़की से शादी का प्रस्ताव मिला था. जब यह बात मृतिका को पता लगा तो उसने फोन कर इस पर नाराजगी जाहिर की. खुद से शादी करने  को कहा. जवाब सकारात्मक नहीं मिलने पर उसने युवक को धमकी दी कि वह आत्महत्या कर लेगी. उसके बाद पंखे से लटक कर उसने अपनी जान दे दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने अपने संबंधों की बात स्वीकार कर ली है. घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन से भी मामले की पुष्टि हुई है. बताया जाता है कि महिला का पति झालदा में काम करता है. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news