भाजपा का बढ़ता कुनबा, भगवा रंग में रंगने को तैयार विधायक कमलेश

    भाजपा का बढ़ता कुनबा, भगवा रंग में रंगने को तैयार  विधायक कमलेश

    रांची(RANCHI): विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है. अब हुसैनाबाद से विधायक कमलेश सिंह एनसीपी छोड़ भाजपा में शामिल होंगे. 3 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे प्रदेश कार्यालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा  सरमा कमलेश सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. इस दौरान कमलेश सिंह के साथ उनके पुत्र एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह के अलावा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.  

    बता दे कि कमलेश सिंह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और लंबे समय से झारखंड में पार्टी को लेकर चल रहे हैं.  लेकिन अब ठीक विधानसभा चुनाव से पहले भगवा रंग में रंगने का मन बना लिया. इससे साफ है कि विधानसभा चुनाव में हुसैनाबाद से भाजपा को मजबूती मिलेगी. कमलेश सिंह पूर्व में मंत्री रह चुके हैं इसके बाद 2019 के चुनाव में विधानसभा दोबारा पहुंचे


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news