'हेमन्त हटाओ झारखंड बचाओ' के बैनर तले भाजपा करेगा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, तैयारी पूरी 

    'हेमन्त हटाओ झारखंड बचाओ' के बैनर तले भाजपा करेगा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, तैयारी पूरी 

    गुमला (GUMLA) : झारखंड में बीजेपी द्वारा सूबे की सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जा रहा है. इसी बीच गुमला में भी 'हेमन्त हटाओ झारखंड बचाओ' के नारे के साथ जोरदार धरना प्रदर्शन किए जाने की तैयारी है. कार्यक्रम गुमला जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद सुदर्शन भगत सहित कई नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम को जोरदार तैयारी की गई है. 

    दिखेगा सरकार के खिलाफ आक्रोश

    जिलाध्यक्ष अनूप अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सरकार के खिलाफ लोगों का जोरदार आक्रोश देखने को मिलेगा. वहीं पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि हेमन्त सरकार के करतूत से पूरे राज्य के लोग परेशान हैं, इसलिए लोगों के आक्रोश को मंच देने के लिए बीजेपी ने आंदोलन शुरू की है. जो हेमन्त को सत्ता से हटाने तक जारी रहेगा. वहीं बीजेपी के वरीय नेता मिशिर कुजूर और बीजेपी के महामंत्री सत्यनारायण पटेल ने कार्यक्रम के यादगार बनाने की बात कही.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news