हर घर तिरंगा कार्यक्रम को धनबाद में सफल करेंगे भाजपाई 

    हर घर तिरंगा कार्यक्रम को धनबाद में सफल करेंगे भाजपाई 

    धनबाद (DHANBAD):  धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी, धनबाद विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई.  विषय था, आजादी के अमृत महोत्सव पर 9 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम को धनबाद विधानसभा में ऐतिहासिक बनाना.  विधायक  राज सिन्हा  ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव महान सपूतों के योगदान को याद करने के साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में जुट जाने की प्रेरणा दे रहा है. हर घर पर तिरंगा फहरायेगा और  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में देश एक नई शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा. भारत का कण-कण राष्ट्र प्रेम और देश सेवा के पवित्र भाव से भर जाएगा.  मां भारती की प्रगति एवं उन्नति के लिए प्रत्येक देशवासी उठ खड़ा होगा. आह्वान किया कि आप भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिये. 

    जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आइए इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का अमृत महोत्सव मनाएं और गर्व के साथ हर घर तिरंगा फहराये , घर-घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक जिले के प्रत्येक घरों पर गौरव के साथ संपन्न हो ,इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला महानगर ने जिला और मंडल स्तर पर समिति बना ली है. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने किया.

    कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता  अजय त्रिवेदी, संजीव अग्रवाल, रमेश राही, नितिन भट्ट, महेंद्र शर्मा, सुरेश महतो, मिल्टन पार्थ सारथी, पंकज सिन्हा, रमा सिन्हा, अमलेश सिंह, रीता प्रसाद, अनिल सिन्हा, निर्मल प्रधान, विकास मिश्रा, सुमन सिंह, मौसम सिंह, शिवेंद्र सिंह, राज कुमार मंडल ,आनंद खंडेलवाल, मनोज सिंह, रमेश सिंह, जयंत चौधरी, तमाल राय, रवि सिन्हा, बालमुकुंद राम ,अभिमन्यु कुमार, विकास सिन्हा, सत्य प्रकाश सिंह ,बॉबी पांडे, किरण सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, उमेश सिंह, विजय रजक सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news