भाजपा के लोग सड़क पर उतरे ,बताया नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां 

    भाजपा के लोग सड़क पर उतरे ,बताया नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां 

    धनबाद(DHANBAD) | भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन के नेतृत्व में महाजनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को  मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई.  मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के पर्चे बांटे गए.  9090902024 पर मिस कॉल कराया गया. कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद के विधायक  राज सिन्हा , निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल , जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रमेश राही  तथा अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर की. इस अवसर पर धनबाद के विधायक  राज सिन्हा ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का 9 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा.  

    देश का अभूतपूर्व तथा ऐतिहासिक विकास हुआ है 

    इस कार्यकाल में देश का अभूतपूर्व तथा ऐतिहासिक विकास हुआ. निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कार्यकाल मैं देश आत्मनिर्भर हुआ और आर्थिक रूप से सशक्त बना है. जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के कार्यकाल में युवाओं को हर दृष्टिकोण से सशक्त करने का कार्य किया. दस लाख  सरकारी नौकरी मिलने की प्रक्रिया हो रही है. पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश मैं परिवहन व्यवस्था मजबूत हुई है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही  ने कहा कि  प्रधानमंत्री जी का कार्यकाल से देश का किसान और कृषि मजबूत हुए है. भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के याकलाप से युवाओं में उत्साह और विश्वास की कमी हुई थी, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद युवाओं के हित में अनेकों कार्य हुए.  

    दावा -धनबाद शैक्षणिक दृष्टि सेऔर मजबूत हुआ है 

    धनबाद में ही केंद्र की सरकार ने आईएसएम को आईआईटी बनाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया, धनबाद शैक्षणिक दृष्टि सेऔर मजबूत हुआ. भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन  के नेतृत्व में शहीद रणधीर वर्मा चौक से बैंक मोड जे. पी चौक तक मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर जिला महामंत्री नितिन भट्ट,उपाध्यक्ष संजय झा,मानस प्रसून, वीरू हांसदा,मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ,पूर्व पार्षद प्रिय रंजन ,मौसम सिंह, राज कुमार मंडल, अमरजीत, राजीव रंजन,विजय सैनी, दीपक झा, मुकेश सोनी, विभा सिंह, जयंत चौधरी ,तमाल राय, नित्यानंद मंडल, रवि मिश्रा, अवध बिहारी, मोहित मिश्रा, बेबी यादव, मोंटी सिंह ,कमल किशोर, रंजन गुप्ता, गोलू सिंह, सुशांत, जीत सोनी, राहुल, विवेक, प्रशांत सहित सैंकड़ों युवा उ पस्थित थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news