बीजेपी विधायकों ने पत्र लिख कर स्पीकर को हटाने की मांग की, लगाए कई आरोप

    बीजेपी विधायकों ने पत्र लिख कर स्पीकर को हटाने की मांग की, लगाए कई आरोप

    रांची (RANCHI): बीजेपी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला  है. दरअसल नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके पद से हटाने के लिए एक पत्र लिखा है. जिसमें भाजपा के सभी विधायकों के हस्ताक्षर भी किए हुए है.  

    पत्र में लिखा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष अपने पद के अनुरुप निष्पक्ष काम नहीं करने का आरोप लगाया है. साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पर अपने पद का सही रुप से निर्वहन नहीं करते हुए जेएमएम के कार्यकर्ता के रूप में ज्यादा काम करने का आरोप लगाया है. बीजेपी के नेता पिछले तीन दिनों से सदन में मुख्यमंत्री के बयान देने की मांग कर रहे है. 2019 में किये गये वादा को पूरा नहीं करने का आरोप बीजेपी के विधायक मुख्यमंत्री पर लगा रहे है. इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ न्यायालय में मान हानि का मुकदमा दायर करने की बात भी पत्र में लिखा है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news