भाजपा नेत्री मिली डीआरएम से, क्या रखी मांग -आप भी जानिए 

    भाजपा नेत्री मिली डीआरएम से, क्या रखी मांग -आप भी जानिए 

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद से टाटानगर जाने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का ठहराव फिर से पाथरडीह स्टेशन पर करने एवं यात्रियों को टिकट की सुविधा देने की मांग भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने धनबाद रेल मंडल के मंडल प्रबंधक से की है.  बुधवार को उन्होंने डीआरएम से मुलाकात की एवं पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की भी मांग रखी. इसके अलावा उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुए धनबाद से बिहार एवं धनबाद से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की.  

    अपने देस जाने वालो की होती है भीड़ 

    आपको बता दें कि दशहरा और छठ में धनबाद से अपने देस जाने वाले लोगों की हुजूम उमड़ पड़ती है.  ट्रेनों में जगह नहीं मिलती है, आरक्षित टिकट की किल्लत तो बहुत पहले से ही शुरू हो जाती है.  डीआरएम ने रागिनी सिंह को स्वर्णरेखा ट्रेन का स्टॉपेज पाथरडीह  में देने सहित अन्य सुविधाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया.  इधर एक सवाल के जवाब में रागिनी सिंह ने मंगलवार को बैंक मोड में हुई पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमेशा अपराधियों के खिलाफ पुलिस की तत्परता रहनी चाहिए तभी धनबाद में अमन-चैन कायम रह सकता है. 


    रिपोर्ट : प्रकाश 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news