हेमंत सोरेन के आरएसएस वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा-वोट बैंक की राजनीति में कितना गिरेंगे नीचे

    हेमंत सोरेन के आरएसएस वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा-वोट बैंक की राजनीति में कितना गिरेंगे नीचे

    रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आरएसएस को लेकर बयान दिए गए थे जिसमें उन्होंने कहा है कि "यह आरएसएस के लोग चूहे की तरह हमारे अंदर घुसकर तोड़ने का काम करते हैं. वहीं उनकेे इस बयान पर बीजेपी ने तीखे शब्दों में कहा कि हेमंत सोरेन वोट बैंक की राजनीति के कारण आदिवासी समाज के अस्मिता को खतरे में डाल रहे है. इधर, मुख्यमंत्री ने चंपाई सोरेन पर भी तंज कसते हुए कहा था कि जब हमारे एक नेता हमारी पार्टी में थे, तो वह 1932 की मांग करते थे, स्थानीयता की बात करते थे, लेकिन भगवा होते ही उनकी भाषा भी बदल गई है. 

    हेमंत सोरेन को  राज्य के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों नहीं रही
    मुख्यमंत्री के इस बयान पर वार करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास से ही आज भारत गुलामी की मानसिकता को तोड़कर विश्व पटल पर अपनी पहचान बढ़ा रही है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण अपने पूर्वजों, वंशजो और आदिवासी समाज के अस्मिता को खतरे में डाल रहे है. वहीं उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को  राज्य के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों नहीं रही. जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अस्मिता और परंपरा को स्थापित कर रही है. उसे हेमंत सोरेन अपने राज्य में प्रतिबंधित कर रहे है.

    हेमंत सोरेन जी आप कितना वोट बैंक की राजनीति के कारण नीचे गिरेंगे
    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कारण ही आज आप अपने धर्म के साथ जीवन यापन कर रहे हैं, नहीं तो आप सहित सारे लोग अपने मूल धर्म को खो चुके होते हैं. साथ ही मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी आप कितना वोट बैंक की राजनीति के कारण नीचे गिरेंगे. अपने अंतर मन की आवाज को जरूर सुने.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news