हर घर तिरंगा अभियान : भाजपा ने डाकघर से की दस हजार तिरंगे झंडे की खरीददारी


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): इस साल 15 अगस्त को देश को आजादी मिले 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे. इसकी खुशी में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है. जिसकी शुरूआत 2 अगस्त से हो चुकी हैं. इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना हैं. इसी कड़ा में भाजपा ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर मुख्य डाकघर से दस हजार तिरंगा झंडा की खरीदी की. मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित रहें. डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री को तिरंगा झंडा का खेप सौंपा.
लोगों के बीच झंडे का होगा वितरण
मौके पर भाजपा के कई कार्यक्रता भी मौजूद रहें. सभी ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए. बातचीत के क्रम मे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आवाहन देश वासियों से किया है. भाजपा चाहती है कि निर्धन व्यक्ति भी अपने घर तिरंगा झंडा फहराएं. इस कारण झंडो के खेप की खरीदी की गई है. जिसे वितरित भी किया जायेगा. उन्होंने कहा की हम आजादी के युद्ध में हम शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन आजादी के इस अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाकर हम सभी अपने देश प्रेम की भावना को प्रकट कर सकते हैं.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+