तमिलनाडू के तिरुपुर में बिहारी मजदूर की तलवार से हत्या,जानिए क्या है धनबाद से हत्यारे का रिश्ता

    तमिलनाडू के तिरुपुर में बिहारी मजदूर की तलवार से हत्या,जानिए क्या है धनबाद से हत्यारे का रिश्ता

    रांची(RANCHI):  जमुई निवासी एक बिहार मजदूर की तमिलनाडु के तिरुपुर में तलवार से मार कर हत्या कर दी गयी, बीच-बचाव के क्रम में मृतक का भाई भी गंभीर रुप से घायल है. परिजनों से उसे तिरुपुर के किसी अस्पताल में भर्ती करवाया है. 

    शादी शुदा महिला से प्रेम 

    बतलाया जा रहा है कि मृतक पवन यादव सिंकराथाना क्षेत्र निवासी कामेश्वर यादव का पुत्र है, मृतक और उसका भाई नीरज कुमार करीबन पांच वर्षों से तिरुपुर की एक कंपनी में काम करता था, वहीं मृतक पवन यादव का पड़ोस में रहने वाली  धनबाद की एक शादीशुदा महिला से अवैध रिश्ता कायम हो गया. 

    परिजनों के द्वारा पहले ही महिला से दूर रहने को कहा गया था

    महिला के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो इसका विरोध किये जाने लगा, दोनों को एक दूसरे से दूरी बनाने को कहा गया, लेकिन मृतक पवन यादव अपने को इस रिश्ते से दूर नहीं कर सका और एक दिन महिला के परिजनों नें दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद महिला के पति ने तलवार के वार कर उसकी ह्त्या कर दी. वहीं दोनों के बीच-बचाव में उसका भाई भी गंभीर रुप से घायल हो गया. 

    चार वर्ष पूर्व ही हुई थी मृतक की शादी

    इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है, चार वर्ष पूर्व ही म़ृतक की शादी हुई थी, परिजनों ने तिरुपुर में ही दाह संस्कार कर दिया है.

    रिपोर्ट: देवेन्द्र कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news