बिहार बालू घोटाला :धनबाद में ईडी की रेड, बालू कारोबारी मिथलेश सिंह अरेस्ट

    बिहार बालू घोटाला :धनबाद में ईडी की रेड, बालू कारोबारी मिथलेश सिंह अरेस्ट

    धनबाद(DHANBAD): बिहार के आरा से औरंगाबाद तक सोन नदी से "बालू से तेल" निकालने के मामले में ईडी ने पांचवी गिरफ्तारी की है.  यह  गिरफ्तारी धनबाद में रहकर बिहार में बालू का कारोबार करने वाले मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है.  वैसे, गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम धनबाद के कई जगहों पर सुबह से छापेमारी कर रही है.  जिनके ठिकानों पर  अब तक छापेमारी की बात  खुलकर सामने आई है , उनमें सुरेंद्र जिंदल, बबन  सिंह, श्याम बिहारी सिंह के नाम शामिल है.   ईडी  की टीम सुबह-सुबह एक साथ यह छापेमारी शुरू की है.  इसके अलावे भी धनबाद के धोबाटांड़ में भी एक ठिकाने को खंगाला जा रहा है. सूचना के अनुसार मिथिलेश सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए पटना बुलाया था और वहीं उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है.  आज की कार्रवाई से धनबाद के कम से कम दर्जन भर लोगों की नींद उड़ गई है.  

    यह भी पढ़ें 

    धनबाद के बालू माफिया के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,पहले भी हुआ था रेड

    16 सितंबर को गिरफ्तार हुए थे जगन सिंह 

    उनसे जुड़े, व्यावसायिक हित रखने वाले कई लोग भूमिगत हो गए है. प्रवर्तन निदेशालय ने 13 सितंबर को एमएलसी राधा चरण सेठ को गिरफ्तार किया था. उसके बाद उनके बेटे कन्हैया प्रसाद की गिरफ्तारी हुई. फिर 16 सितंबर को धनबाद के बालू कारोबारी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह और उनके बेटे सतीश सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया. उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि धनबाद के कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी.  5 जून को भी  प्रवर्तन निदेशालय ने  धनबाद में कम से कम आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी. दस्तावेज जब्त किए गए थे. यह घोटाला लगभग 250 करोड़ का  बताया गया है.  धनबाद के कारोबारी जगत में इस बात की चर्चा तेज है कि अगली गिरफ्तारी किसकी ??

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news