Bihar News: महावीरी जुलूस के दौरान गिरा घर का छज्जा, मची अफरातफरी, हजारों की संख्या में जुटी थी भीड़, देखें वीडियो

    Bihar News: महावीरी जुलूस के दौरान गिरा घर का छज्जा, मची अफरातफरी, हजारों की संख्या में जुटी थी भीड़, देखें वीडियो

    छपरा(CHAPRA): छपरा में महावीरी जुलूस के दौरान एक हादसा घटित हो गया है. यहां ईश्वरपुर मेले में आर्केस्ट्रा बुलाया गया था. आर्केस्ट्रा देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. लेकिन इस दौरान अचानक एक घर का छज्जा गिर गया. करकटनुमा छज्जे के ऊपर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो आर्केस्ट्रा देख रहे थे. इस हादसे के बाद से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. फिलहाल इस हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है.

    छज्जा गिरने का वीडियो हो रहा वायरल

    घटना मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे की है. घटना जिले से करीब 40 किमी दूर की बताई जा रही है. वहीं, ईश्वरपुर मेले में छज्जा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news