Bihar Election: पहले चरण में 18-दूसरे में 22 के किन किन ज़िलों में होंगे चुनाव, पढ़िए डिटेल्स !

    Bihar Election: पहले चरण में 18-दूसरे में 22 के किन किन ज़िलों में होंगे चुनाव, पढ़िए डिटेल्स !

    धनबाद (DHANBAD) : बिहार में  दो चरणों में चुनाव की तिथि घोषित हुई है. पहला  चरण 6 नवंबर को होगा तो दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. परिणाम 14 नवंबर को आएंगे, पहले चरण यानी 6 नवंबर को 18 जिलों में वोटिंग होगी. इनमें गोपालगंज, सिवान, बक्सर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और भोजपुर शामिल है. 

    वहीं दूसरे चरण यानी 11 नवंबर को 20 जिलों में वोटिंग होगी. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है. 

    जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को बिहार के 121 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण 11 नवंबर को 20 जिलों के 122 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे.  बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही सात राज्यों के आठ विधानसभा के लिए उपचुनाव का भी ऐलान कर दिया गया है.  इसमें झारखंड का घाटशिला उपचुनाव भी शामिल है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news