BIG BREAKING: आईएएस पूजा सिंघल मामले में कोर्ट में सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित  

    BIG BREAKING: आईएएस पूजा सिंघल मामले में कोर्ट में सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित  

    रांची(RANCHI):झारखंड की चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ दायर याचिया में PMLA कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. दोनो पक्ष के दलील को सुनने  के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. बता दे कि पूजा सिंघल को किसी भी विभाग की जिम्मेवारी ना देने को लेकर ईडी ने कोर्ट का रुख किया है. जिसमें अब सुनवाई पूरी हो गई है. कभी भी कोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकती है.

    बता दे कि पूजा सिंघल को बीते दिनों कोर्ट से बेल मिली. जिसके बाद राज्य सरकार ने उनका निलंबन को वापस कर दिया. इस बीच चर्चा शुरू हुई की अब पूजा सिंघल को बड़े विभाग की जिम्मेवारी दी जा सकती है. ऐसे में ईडी इस चर्चा के बीच ही कोर्ट पहुँच गई. कोर्ट में गुहार लगाया है कि फिलहाल सिंघल को कोई पोस्ट ना दिया जाए. उन्हे पद मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है.

    दरअसल पूजा सिंघल को ईडी ने मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार किया था. करीब 28 महीने पूजा सिंघल जेल में रही. लेकिन बाद में नए कानून के तहत उन्हे बेल दे दी गई.               


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news