Big Update:बोकारो मुठभेड़-सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन में घायल मिला नक्सली,एक महिला नक्सली के भी पकड़े जाने की चर्चा

    Big Update:बोकारो मुठभेड़-सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन में घायल मिला नक्सली,एक महिला नक्सली के भी पकड़े जाने की चर्चा

    TNP DESK- बोकारो के ललपनिया में झारखंड का अब तक का सबसे बड़े नक्सली मुठभेड़  के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली घायल अवस्था में मिला है. उसका नाम दयानंद बताया गया है. उसे बोकारो के BGH में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ में आठ हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इसी दौरान दयानंद घायल अवस्था में मिला. फिलहाल उसके शरीर से गोली निकाल दी गई है. वह बिहार के जमुई का रहने वाला है. वह नक्सली अरविंद यादव दस्ते का सक्रिय सदस्य है. यह भी सूचना आ रही है कि सर्च ऑपरेशन में एक महिला नक्सली भी पकड़ी  गई है. वह झारखंड के संथाल परगना की रहने वाली बताई गई है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news