जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या की योजना बनाने वाले तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार 

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या की योजना बनाने वाले तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बंद क्वार्टर में छापेमारी कर हत्या की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से तीन अन्य आरोपियों से गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने कई आधुनिक हथियार एवं चोरी के कई सामानो कों जब्त किया है.

    बंद क्वार्टर में छापेमारी कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार 

    जानकारी देते हुए जिले के पुलिस आरक्षी किशोर कौशल ने बताया की विगत 23 नवंबर को पुलिस कों गुप्त सूचना मिली थी की साकची थाना क्षेत्र स्थित साकची गौशाला मैदान के पास एक बंद क्वार्टर में कुछ अपराधी किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित रूप से टीम गठित कर वहां छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपी जितेश कुमार, रवी उपाध्याय औऱ राहुल साहू को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 4 लोडेड पिस्टल, 7 मैगजीन, 42 जिंदा गोली और एक चोरी की बाइक बरामद की है. इन अपराधियों का पूर्व मे भी आपराधिक इतिहास रहा है.

    बना रहा था चचेरे साला की हत्या की योजना

    पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई की गिरफ्तार रवि का उसके चचेरे साले राजन मिश्रा से विवाद चल रहा था. जानकारी के अनुसार राजन पूर्व में रवि पर फायरिंग करवाई था. इसी का बदला लेने के लिए रवि अपने दो साथियों के साथ चचेरे साले राजन मिश्रा की हत्या की योजना बना रहा था, लेकिन बीच में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनकी योजना को नाकाम कर दिया. जानकारी के अनुसार राजन मिश्रा साल 2014 में नाजनीन परवीन की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. वह एक माह पूर्व ही अपील बेल पर बाहर आया हुआ है. 

    छीनतई और चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

    इसके साथ ही पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र मे हुए मोबाइल छीनतई मामले में अभिषेक मिंज नामक अपराधी कों गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है, जबकि इस मामले मे एक अपराधी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, गिरफ्त में आये अपराधी के पास से दो मोबाइल समेत घटना में प्रयुक्त स्कूटी कों भी बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वहीँ बाग़बेड़ा थाना क्षेत्र में विगत दिनों प्रमोद साव नामक व्यक्ति के घर हुए चोरी के मामले में भी पुलिस ने दो अपराधी दीप शर्मा एवं राहुल राजभर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, इनके पास से पुलिस ने चोरी किये गए सोने व चांदी के आभूषण भी बरामद किये हैं, इन दोनों ही अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news